प्रतिनिधि,चतरा। कान्स्यकार युवक संघ कसेरा पंचायत लगातार 8 वर्षों से दुर्गा पूजा मनाते आ रहे हैं। यह पंडाल चतरा केशरी चौक पर स्थित है। पंडाल में पेरिस भवन की भव्यता इस वर्ष देखने लायक होगा।क्लब के संस्थापक शैलेश कान्स्यकार (सोनू) व सचिव अनिल प्रसाद कान्स्यकार ने बताया कि कान्स्यकार युवक संघ में सबसे अधिक अपनी ओर से प्रसाद बांटने की लालसा अधिक होती है। प्रतिदिन संध्या आरती के बाद कतार - वध होकर सभी भक्तो को प्रसाद का वितरण किया जाता है,जिसमे प्रथम दिन खीर, द्वितीय को बुंदिया, तृतीय को मालपुवा,चतुर्थी को गुलाब जामुन, पंचमी को हलवा, षष्ठी को छेना पायस मिठाई,सप्तमी को पूड़ी और मिक्स सब्जी, अष्टमी को फल नवमी को खीर,चना सब्जी और पूड़ी और दशमी को महाभंडारा का प्रसाद से माता दुर्गा को भोग लगा कर सभी को वितरित किया जाता है। इस तरह का भोग लगातार आठ वर्षो से लगाया जा रहा है।यहां का लाइट एवं साउंड भी भव्यता देखने लायक होगा। लाइट कोलकाता से मंगाया गया है जो लाइटमैन के द्वारा सजाया जा रहा है।
क्लब में अध्यक्ष बजरंगी प्रसाद कशेरा, उपाध्यक्ष पिंटू कान्स्यकार, कोषाध्यक्ष आकाश काश्यकार, जालो, उज्वल , कारू कान्स्यकार,अन्नू,पप्पू प्रसाद,चंदन कान्स्यकार, विकाश कुमार, विक्की कुमार, नीरज कुमार इत्यादि की भूमिका अहम है।केशरी चौक से महज कुछ दूर ही मारवाड़ी विद्यालय समीप कई वर्षों से मेन रोड के व्यवसाई के द्वारा पूजा किया जा रहा है। यहां विद्युत सज्जा और पंडाल की खूबसूरती भी अलौकिक होती है।प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मोहल्लेवासी जोर-शोर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विधि व्यवस्था और नव दिन तक माता रानी का सेवा देने के लिए कोई कसर बाकी न रहे इसके लिए दिन रात लगे है।
क्लब के संस्थापक ओम केशरी तथा जितू जैन ने बताया कि नवरात्रि के दिन आने वाले भक्तों का हम सबो के द्वारा तहे दिल से स्वागत कर माता का दर्शन कराया जाता है। साथ ही प्रसाद वितरण किया जाता है।आगे श्री केशरी ने बताया कि नवमी के दिन हम लोगों के द्वारा माता रानी का विशाल भंडारा कराया जाता है,जिसमें आने वाले सभी भक्तो को भंडारा का प्रसाद ग्रहण कराया जाता है। साथ ही माता रानी से मुहल्लेवासियो और पूरे नगरवासियों के कल्याण हेतु प्रार्थना किया जाता है।पूरी विधि व्यवस्था अमित गुप्ता,अमित केशरी,सौरभ अग्रवाल,रंजीत केशरी,मोंटी केशरी,सुरेंद्र सोनी, प्रभात केशरी, प्रतीक केशरी(छोटू),मोहित खंडेलवाल,कौशल, निकेश खंडेलवाल,रोहित कुमार,राजा कश्यप,अभिषेक अग्रवाल इत्यादि की देखरेख में किया जा रहा है।





