प्रतिनिधि, इटखोरी। इटखोरी (चतरा) जिप उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर प्रखंड के ऐतिहासिक मां भद्रकाली मंदिर पहुंच माता का दर्शन पूजन कर मंदिर के पुजारी एवं कर्मचारियों के साथ उल्लास पूर्ण वातावरण में दीपावली की खुशियां साझा की। श्री तिवारी वर्षों से दीपावली के अवसर पर माता भद्रकाली के प्रांगण में आते रहे हैं और मंदिर के पुजारी कर्मचारीयों के साथ दीपावली की खुशियां मनाते रहे हैं। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली के अवसर पर मातेश्वरी भद्रकाली के प्रांगण में उपस्थित होकर जिला परिषद उपाध्यक्ष सह भाजपा नेता ब्रज किशोर तिवारी मंदिर के तमाम कर्मियों के साथ दीपोत्सव मनाया एवं मिठाइयां बांटकर लोगों को लक्ष्मी पूजा एवं दीपावली की शुभकामनाएं दी।