प्रतिनिधि,चतरा। जिला के क्रीड़ा पदाधिकारी चतरा तुषार राय को सिद्धू कन्हू युवा खेल क्लब 2023 के गठन में राज्य में सर्वश्रेष्ठ एवं उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सचिव पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार मनोज कुमार तथा निदेशक खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड ,रांची सुशांत गौरव के द्वारा शाल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। खेल एवं क्रीड़ा के क्षेत्र में चतरा जिले के लिए यह सबसे बड़ी उपलब्धि है।