प्रतिनिधि,चतरा। जिला कांग्रेस कमेटी का मैत्री सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस अनीता देवी एवं संचालन आभा ओझा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष गुंजन सिंह एवं विशिष्ट अतिथि लोकसभा प्रभारी महिला कांग्रेस सुमन बाला केरकेटा एवं चतरा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे उपस्थित हुए।कार्यक्रम में महिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व पदाधिकारी वर्तमान पदाधिकारी के साथ-साथ नए लोगों को जोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।मिशन 2024 को लेकर चतरा लोकसभा में इंडिया न गठबंधन के प्रत्याशी का जीत सुनिश्चित हो, इसके लिए कार्य किया जाएगा।
लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि इस मैत्री सम्मेलन में उपस्थित सभी महिला बहनों को मिशन 2024 को लेकर कार्य करने की आवश्यकता है। इस कार्यक्रम में पूर्व के पदाधिकारी और वर्तमान के पदाधिकारी के साथ-साथ हमारी नई बहनें जो पार्टी के साथ जुड़ी हैं, उपस्थित हुए हैं। सभी लोगों को कांग्रेस पार्टी के विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचना है और ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को पार्टी से जोड़कर आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी विजयी हो इसके लिए सभी को कार्य करने की जरूरत है।
विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे ने कहा कि नारी शक्ति के बिना को भी कार्य अधूरा है। चतरा जिला में कांग्रेस पार्टी के सभी विंग एवं डिपार्टमेंट एकजुट होकर कार्य कर रही है। निश्चित रूप से आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है।पार्टी लगातार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कार्य की है। उपस्थित सभी माताएं-बहनें से आग्रह होगा कि इस कार्यक्रम को आत्मसात करने के बाद मिशन 2024 को लेकर हम सभी को कार्य करने की जरूरत है। आप जब क्षेत्र में जाएंगे यहां भी आपकी आवश्यकता होगी। मैं आप लोगों के सहयोग के लिए हमेशा उपलब्ध रहूंगा।
इस दौरान सभी चतरा जिला महिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, सभी प्रखंड अध्यक्ष को नियुक्ति पत्र दिया गया। मौके पर प्रमुख रूप से महिला कांग्रेस के महिला प्रदेश महासचिव प्रिया ओझा , महिला प्रदेश सचिव पूजा कुमारी, लातेहार महिला जिला अध्यक्ष गीता देवी, ओम प्रकाश पाठक, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोतीलाल पासवान , एनएसयूआई जिला अध्यक्ष धीरज अंबेडकर, पंचायती राज जिला अध्यक्ष प्रेम रंजन पासवान, मीडिया प्रभारी विक्रम कुमार सिंह, अरुण यादव, लक्ष्मी साव, महावीर डांगी, सुधीर दुबे, अनिल सिंह, देवनंदन पासवान , प्रमोद टूरी,महेंद्र साव, सुबेश राम,प्रतिमा देवी, संगीता देवी, पर्वतीय देवी,गीता देवी, रूबी देवी , संगीता कुमारी, मुनिया देवी, रेखा देवी, मंजू देवी ,ललिता देवी ,खुशबू देवी, बेबी देवी,मनीषा देवी,सहित काफी संख्याएं महिला उपस्थित थीं।





