चतरा जिले के सिमरिया अमगांवा गांव के लाल ने किया कमाल





देश की सबसे बड़ी परीक्षा यूपीएससी में सिमरिया अमगांवा के विक्रांत कुमार पांडेय ने लहराया परचम





पूर्वांचल सूर्य ब्यूरो,चतरा। जिले के सिमरिया प्रखंड के आमगांवा निवासी विक्रांत कुमार पाण्डेय का चयन यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जामिनेशन 2023 में हुआ। इन्होंने संघ लोक सेवा आयोग में 430 रैंक लाकर यह सफलता हासिल किया। रिजल्ट आने के बाद घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।परिवार में जश्न का माहौल है।





बताते चले की इनकी प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय चतरा से करने के उपरांत MBBS की डिग्री PMCH पटना से प्राप्त की है। तीन भाई-बहनों मे सबसे छोटे है तथा इनके बड़े भाई विशाल पाण्डेय वर्तमान मे केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग में SDO के पद पर तथा बड़ी बहन विशाखा पाण्डेय एवं जीजा सतीश पाण्डेय दोनों झारखण्ड पुलिस विभाग में दरोगा के पद पर कार्यरत है। इन्होंने अपने सफलता का श्रेय अपने परिवार, गुरुजन एवं कड़ी मेहनत को दिया है।