चतरा प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनील कश्यप ने एसडीपीओ से मुलाकात कर पत्रकार कुदुस आलम के हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की





एसडीपीओ अजय केशरी द्वारा मिला अश्वासन,अविलंब गिरफ्तार किया जाएगा





अब पत्रकारों के साथ हमलावरों की खैर नहीं,चतरा प्रेस कल्ब के सभी लोग चटानी एकता के साथ खड़े है





लोकतांत्रिक तरीके से चयनित प्रेस क्लब अब लोकतांत्रिक तरीके से निपटेगा





पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,चतरा। चतरा प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनील कश्यप ने गिद्धौर थाना क्षेत्र के गांगपुर निवासी पत्रकार कुदुस आलम पर पिछले दिनों हुए जानलेवा हमले को लेकर सीडीपीओ से मुलाकात कर बातचीत किया।पत्रकार कुदुस आलम पर हुए हमले को लेकर चतरा जिला प्रेस क्लब मुखर है।





इस मामले को लेकर प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनील कश्यप ने सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार केशरी से मुलाकात की और कुदुस आलम पर जानलेवा हमला करने वाले हमलावरों को अविलंब गिरफ्तार करने की बात कही,जिसके आलोक में एसडीपीओ अजय केशरी ने फाइल मंगा कर विस्तृत अध्यन करते हुए फरार आरोपियों को अविलंब गिरफ्तारी का आश्वासन और भरोसा दिया।





एसडीपीओ अजय कुमार केशरी ने कहा कि पत्रकारों पर हमला करने वालों की खैर नहीं।अविलंब पत्रकारों पर हमला करने वाले हमलावरों को गिरफ्तारी की जाएगी। चाहे वो सिमरिया का मामला हो या गिद्धौर का हो मेरे अनुमंडल क्षेत्र में किए गए पत्रकारों पर हमले के हमलावरों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।





प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनील कश्यप ने बताया कि अब पत्रकारों पर हमला करना हमलावरों को भारी पड़ेगा।चूकि चतरा प्रेस क्लब का गठन लोकतांत्रिक तरीके से किया गया है। जहां लोकतांत्रिक तरीके से पदाधिकारियों को चयन भी किया गया है। वैसे में अब चतरा जिले के समस्त पत्रकारों के साथ चतरा प्रेस क्लब चट्टानी एकता के साथ खड़ा है। पत्रकारों पर हमला करने वाले हमलावरों की गिरफ्तारी कराकर ही प्रेस क्लब दम लेगी।