प्रतिनिधि,चतरा। चतरा महाविद्यालय चतरा में शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिप उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर उर्फ बिरजु तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजद के प्रदेश मंत्री बिनोद भोक्ता उपस्थित हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान जिप उपाध्यक्ष बिरजु तिवारी पूरी तरह से होलियाना रंग से सरोबार दिखे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अबीर व गुलाल लगाया और होली गीत पर छात्र जमकर नृत्य किया।





जिप उपाध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए छात्र छात्राओं को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चतरा महाविद्यालय में सभी छात्र संगठनों द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जो काफी अच्छी पहल। उन्होंने कहा कि होली सभी भेदभाव को मिटाकर आपसी सद्भावना को मजबूत बनाने का त्यौहार है। कहा कि छात्र संगठनों ने इस पहल के माध्यम से समाजिक समरसता को होली के रंग में रंगने का प्रयास किया है।