प्रतिनिधि,कान्हाचट्टी। सांसद प्रत्याशी दिलीप कुमार ने कान्हाचट्टी में जनजागरूकता अभियान लगातार चलाए जा रहा है।दिलीप कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि चतरा लोकसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि जनमानस की भावनाओं को दरकिनार कर केवल स्वयं के हित का काम किये हैं।आज संपूर्ण चतरा लोकसभा क्षेत्र में भय का माहौल हैं।लूटखोरी की राजनीति कर केवल स्वयं के धनकोष को भरने का काम किया गया हैं।जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। लोकसभा क्षेत्र के लोग परिवर्तन का मन बनाये हुये हैं जो आगामी चुनाव में देखने को मिलेगा।





