पूर्वांचल सूर्य ब्यूरो,चतरा। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतगणना को देखते हुए प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। विदित हो कि देश में लोकसभा चुनाव की मतगणना 4 जून को होनी निश्चित है। इसके लिए देश के विभिन्न लोकसभा क्षेत्र में मतगणना केंद्रों पर मतगणना की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसी क्रम में चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए चतरा कॉलेज चतरा को वज्र गृह बनाया गया है। 4 जून को यहां पर मतगणना की जाएगी।
जिला प्रशासन के द्वारा मतगणना केंद्र में सुरक्षा की सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। अब देखना यह है कि आज की मतगणना में किसके सिर पर जीत का सेहरा बंधेगा। मतगणना केंद्र पर अग्निशमन सेवा, पेयजल, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम कर लिए गए हैं। 4 जून को प्रातः 8बजे से मतगणना का कार्य आरंभ हो जाएगा।





