प्रतिनिधि, दुमका। न्याय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शनिवार को जस्टिस ऑन व्हील के तहत चलंत लोक अदालत वाहन को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा व अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर न्याय सदन दुमका से रवाना किया।





इस वाहन के द्वारा पूरे माह में जिले भर के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों तथा गांवो में पहुंच कर लोगों को सीधा लाभान्वित करने क़ा प्रयास करेगी। लोगों को विधिक जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से मुफ्त कानूनी सेवा की जानकारी देगी।इसके अलावा सरकार के द्वारा चलाये जा रहे कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उसका लाभ उठाने लोगों को जागरूक करेंगी।





इस वाहन में न्यायधीश के अलावा सम्बंधित क्षेत्र के पीलवी मौजूद रहेंगे ताकि आम लोगों को समस्या को दूर करने का प्रयास करेगी। उदघाटन कार्यक्रम मे न्यायधीश के अलावा डालसा सचिव विश्वनाथ भगत सहित डालसा के कर्मी और पीलवी उपस्थित थे।