पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गिरिडीह। एक सप्ताह पूर्व गिरिडीह में देवरी थाना क्षेत्र के चतरो बाजार से अपराधियों ने पंकज दास का अपहरण कर लिया था। पंकज 13 जून की रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर बाइक से घर आ रहा था।इसी दौरान बाइक समेत उसका अपहरण कर लिया गया।इसके बाद परिजनों से फिरौती की मांग की गई।





पंकज के पिता लक्ष्मण दास ने गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा को फोन कर मामले की जानकारी दी।इसके बाद पुलिस ने पंकज दास की तलाश तेज कर दी। पुलिस की बढ़ती दबिश देखकर अपराधी पंकज दास को वैन में पेशम के पास छोड़कर फरार हो गये थे।





डॉक्टर के बेटे का अपराधियों ने 13 जून को अपहरण कर लिया था।एसपी दीपक शर्मा के निर्देश पर पुलिस की टीम ने छापेमारी कर छह अपराधियों को गिरफ्तार किया,जिनमें महेश कुमार,सद्दाम अंसारी,राज कुमार, मोहम्मद मोजफ्फर, संजय पासवान और संजय राम शामिल थे। इनके पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल,ओमनी वैन समेत कई अन्य सामान बरामद किया।एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उपरोक्त जानकारी दी।