पूसू प्रतिनिधि,गिरिडीह।जिले में चिचाकी रेलवे हॉल्ट पर सोमवार को ट्रेन से कटकर प्रेमी युगल ने आत्महत्या कर लिया।घटना के संबंध में बताया जाता है कि ट्रेन की पटरियों से कट कर कथित तौर पर प्रेमी युगल रहे युवक युवती ने आत्महत्या कर ली।सोमवार की सुबह जब लोगों ने दोनों के क्षत-विक्षत शव चिचाकी हॉल्ट में रेल की पटरियों पर पड़ा देखा तो इसकी सूचना त्वरित रूप से धनबाद गया रेल मार्ग पर अवस्थिति नजदीकी नेताजी सुभाष चंद्र बोस (गोमो) जीआरपी कार्यालय को दी गई,जिसके बाद रेलवे पुलिस बल ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शव को कब्जे में लिया। हालांकि घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई थी,लेकिन किसी भी व्यक्ति ने मृत युवक एवं युवती को नहीं पहचाना। काफी देर तक दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।किंतु दोनों की एक साथ मौत से संभावना जताई जा रही थी कि दोनों प्रेमी युगल रहे होंगे।वहीं बताया जाता है कि प्रेमी युगल ने मालगाड़ी से कटकर सुबह 7 बजे आत्महत्या कर ली। जहां युवक का शव रेल की पटरी के पीछे पड़ा था। वहीं युवती का सिर मृत शरीर से अलग पड़े थे।साथ ही दोनों शव करीब चार से पांच फुट की दूरी पर रेल की पटरियों पर पड़े थे।





प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवती के पहनावे से उसके ग्रामीण क्षेत्र के निवासी होने का ही अनुमान लगाया जा रहा था।जबकि युवक के शरीर पर ब्लैक रंग की जींस और गहरे ब्लू रंग की टी शर्ट थी।कमर में ब्राउन रंग की बेल्ट थी।इधर जीआरपी ने दोनों शव को रेल की पटरियों से हटा दिया।साथ ही शिनाख्त में जुट गई।घटना के कारण इस मार्ग पर कुछ देर तक रेलगाड़ियों का आवागमन प्रभावित हुआ।