महराजगंज।चुनावी रंजिश को लेकर कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कटहरी कला में बीती रात मौजूदा प्रधान के समर्थकों ने गांव के एक ही समुदाय से जमकर मारपीट की।आधा दर्जन लोग मारपीट में घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोठीभार पुलिस ने सभी घायलों को सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। जहां एक की हालत गंभीर होते देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इससे पहले भी शनिवार की शाम को भी चुनावी रंजिश में हुई मारपीट में दो लोग घायल हुए थे। जिसके बाद प्रधान को पुलिस थाने पर लाई थी। इसी बात को लेकर रविवार की शाम को एक बार फिर से दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। गांव में तनाव का हालात देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घायलों में इल्मी अंसारी, निजामुद्दीन, फिरोज़, शमशाद, अजमल, आमिर अंसारी और पम्मी शामिल हैं। जिसमें निजामुद्दीन को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामले में एसओ धनवीर सिंह ने बताया कि मामले में जल्द ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।