प्रतिनिधि,सिंदरी।सिंदरी चेंबर ऑफ कॉमर्स की एक बैठक शहरपुर के शिव मंदिर प्रांगण में हुई,जिसमें करीब 500 दुकानदारों ने शिरकत किया। बैठक में एफसीआई द्वारा दिए गए पीपी एक्ट के अंदर नोटिस के ऊपर विचार विमर्श किया गया और भविष्य में क्या क्या रणनीति अपनाना है। इस विषय पर सभी सदस्यों की राय जानी गई।सदस्यों ने अपने विचार रखे।
यह निर्णय लिया गया कि 12 जुलाई को सिंदरी चेंबर का एक प्रतिनिधिमंडल एफसीआई मैनेजमेंट से मिलकर बात करेगा एवं इस समस्या का निदान का पूरी कोशिश करेगा। प्रतिनिधि मंडल सिंदरी चेंबर की एक मीटिंग को बुलाकर एफसीआई से हुई वार्ता का डिटेल सभी सदस्यों को बताया जाएगा। अगर एफसीआई ने पॉजिटिव इसका समाधान नहीं निकला तो आगे की लड़ाई की रूप रेखा बनाई जाएगी।
मीटिंग में सिंदरी चेंबर के सचिव दीपक कुमार दीपू की अध्यक्षता में हुई,जिसमें कोषाध्यक्ष दिलीप रिटोलिया, भोला सिंह, बास्की नाथ सिंह, भरत शर्मा, मणि भूषण सिंह ,राजीव रंजन उर्फ मुन्ना, पवन शर्मा, इंद्रमोहन सिंह, कृष्णा अग्रवाल सुमित कुमार, सागर मंडल, बुधन राम, संजय शाह ,अनूप कुमार , महेंद्र गुप्ता, विजय झा, उमेश, मंटू मंडल, दामोदर मोदी, डीडी प्रसाद सहित काफी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे।





