पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची। फेडरेशन ऑफ़ झारखण्ड चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के स्किल डेवलपमेंट उप समिति की बैठक उप समिति चेयरमैन संतोष अग्रवाल की अध्यक्षता में चेम्बर भवन में संपन्न हुई।





बैठक में आईटी उप समिति के सहयोग से एक विशेष प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन करने का निर्णय लिया गया,जिसका उद्देश्य चेम्बर के सदस्यों को आधुनिक जीएसटी, इन्वेंट्री, एकाउंटिंग सॉफ्टवेयर जैसे मार्ग ईआरपी, टैली ईआरपी के उपयोग में निपुण करना होगा।





कार्यशाला में शामिल होकर व्यापारी अपने स्किल को और किस तरह से सशक्त बना सकते हैं। इस बात पर चर्चा की गई।कौशल विभाग के अंतर्गत झारखण्ड के वो लोग जिनका योगदान सम्पूर्ण भारतवर्ष में रहा हो, जिन्होंने कौशल विकास के क्षेत्र में झारखण्ड का नाम रौशन किया हो उनको झारखण्ड चेम्बर से जोड़ने एवं उनको सम्मानित करने की बात पर भी सहमति बनाई गई।





बैठक में चेम्बर अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, उप समिति चेयरमैन संतोष अग्रवाल, मनोज कुमार मिश्रा, अल्तमश आलम, देवनंदन उरांव, यतीन्द्र कृष्णा मिश्रा, एके द्विवेदी, आनंद कोठारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।