प्रतिनिधि,बड़कागांव।प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय उपरटोला चेपाकला में सोमवार को मुखिया अनिकेत कुमार नायक के द्वारा कक्षा 3,4, तथा 5 के 73 छात्र छात्राओं के बीच ड्रेस तथा स्वेटर वितरण किया गया।
मुखिया अनिकेत कुमार नायक ने अभिभावक से कहा कि रोज ड्रेस साफ सुथरा पहनकर विद्यालय भेजें तथा ठंड में स्वेटर का उपयोग करें।
मौके पर मुख्य रूप से प्रधानाध्यापक दिनेश्वर महतो,शिक्षक मनोज महतो,छविनाथ महतो,कृष्णा कुमार राम,विद्यालय अध्यक्ष जोधन महतो,शांति देवी,संजू देवी,भूटान करमाली इत्यादि लोग उपस्थित थे।





