झामुमो के सरकार में कोई परिवार भूमिहीन नहीं रहेगा,वन अधिनियम के तहत वन पट्टा दिया जा रहा है: संजीव बेदिया
प्रतिनिधि,बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत तलसवार तथा चेपाकला पंचायत में प्रखंड मुख्य संयोजक संजय सिंह की आगुवाई में झारखंड मुक्ति मोर्चा का पंचायत स्तरीय बैठक किया गया।जिसकी अध्यक्षता प्रकाश ठाकुर एवं संचालन संजय राम ने किया।मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय सचिव सह झारखंड सरकार राज्य परिवहन प्राधिकार सदस्य संजीव कुमार बेदिया उपस्थित हुए। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनकर और झारखंड मुक्ति मोर्चा का पट्टा देकर सम्मानित किया गया।
श्री बेदिया ने कहा हेमंत सरकार द्वारा वन अधिनियम के तहत भूमिहीन व्यक्तियों को वन पट्टा देकर जमीन मुहैया कराने का योजना चल रही है। प्रत्येक सरकारी स्कूल को मॉडल स्कूल बनाने का भी तैयारी चल रहा है। पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र बनवाने का प्रक्रिया शुरू है।
संबोधन के पश्चात चेपकला पंचायत कमेटी का विस्तार किया गया,जिसमें अध्यक्ष कमरदेव भुइयां, उपाध्यक्ष गीता देवी, इंद्रनाथ भुइयां, अभिषेक कुमार ,सचिव आशा कुमारी ,संयुक सचिव संजय राम, संगीता देवी, रीना देवी, संगठन सचिव प्रभु गंझू, कोषाध्यक्ष उगनी देवी, कार्यकारिणी सदस्य संगीता देवी ,फूलमती देवी, उर्मिला देवी , इत्यादि लोगों को बनाया गया। वहीं तलसवार पंचायत में दूसरे दलों को छोड़कर दर्जनों लोग झामुमो का दामन थामा, जिसके बाद पंचायत कमेटी का विस्तार किया,जिसमें अध्यक्ष हरीलाल मांझी को बनाया गया।
मौके पर मुख्य रूप से संयोजक संजय सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुइयां, प्रकाश ठाकुर, संजय भुइयां ,इंद्रदेव राम ,गणेश राम, नंदकिशोर भुइयां,देवनाथ साव, घनश्याम साव,जितन साव,एतवा तुरी, के अलावे भारी संख्या में महिला पुरुष शामिल थे।





