बाराबंकी।शनिवार की सुबह कोतवाली नगर पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफालता हासिल की है।पुलिस ने चोरों के पास से लाखों रुपये के चोरी के जेवरात मोटर साइकिल और दो अवैध असलहे बरामद किए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह कोतवाली नगर प्रभारी पंकज कुमार सिंह को मुखबिर खास से सूचना मिली कि वादीनगर कट टेण्ट हाउस गोदाम के पास शातिर चोर चोरी के जेवरात के साथ खड़े है।कोतवाली प्रभारी ने मुखबिर खास की सूचना पर अपनी पुलिस टीम के साथ छापेमारी कर कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला दयानन्द नगर निवासी पृथ्वी उर्फ मिहिर पुत्र राजेश नाई व थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के ग्राम बनवा निवासी मुकीम पुत्र यासीन को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार चोरों के पास से चोरी के जेवरात व अवैध असलहा 15 हजार रुपये नकद व कुछ दिन पूर्व काशीराम कालोनी से चोरी की गयी प्लैटीना मोटर साइकिल बरामद की है। पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अवधेश सिंह ने बताया कि पकड़े गये चोरों का एक संगठित गिरोह है इन लोगों ने बाराबंकी व लखनऊ में कई घटनाओं को अंजाम दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि इन्ही चोरों ने मोहल्ला लखपेड़ाबाग निवासी हाफिज इरशाद पुत्र मो. सफी के घर पर बीती 2 जून को चोरी की थी।अपर पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि इन्ही शातिर चोरों ने बीती 11 जनवरी को रेलवे कालोनी कोतवाली नगर निवासी राम प्रताप यादव पुत्र मिठाई लाल के घर पर भी चोरी की घटना को अंजाम दिया था।अपर पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि बीती 10 फरवरी की रात को शातिर चोरों ने लखपेड़ाबाग निवासी अरविन्द कुमार शर्मा पुत्र सहजराम के घर पर भी चोरी की थी। अपर पुलिस अधीक्षक ने चोरी की इन घटनाओं का भी खुलासा किया।पुलिस ने विधिक कार्यवाही कर दोनो चोरों को जेल भेज दिया है।चोरों के एक साथी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
चोरी की तीन घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा,दो शातिर चोर गिरफ्तार
चोरी की तीन घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा,दो शातिर चोर गिरफ्तार <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

