पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,मेदिनीनगर,पलामू। पलामू जिले में अनुसूचित जनजाति की लगभग 5 लाख आबादी है।सरकार द्वारा चौकीदारों की बहाली में सभी जातियों के लिए सीटों का आरक्षण किया गया है,किंतु अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण का प्रावधान अंकित नहीं किया गया जो काफी दुखद है।





ज्ञातव्य हो कि पलामू जिला अनुसूचित जाति का संसदीय सीट आरक्षित है। कम से कम यहां तो अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षण की व्यवस्था काफी सुनिश्चित होना चाहिए,परंतु सरकार के दलित विरोधी नीतियों के कारण ऐसा जानबूझकर किया जा रहा है।





बसपा के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र कुमार मेहता उर्फ राजन मेहता ने प्रशासन और सरकार को आगाह किया है कि इस बहाली को तत्काल रद्द कर अनुसूचित जातियों के आरक्षण सहित विज्ञापन प्रकाशित किया जाए तभी यह बहाली होनी चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो बसपा सड़क पर उतरने को भी विवस हो जाएगी।साथ ही इसके खिलाफ पुरजोर आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा।