चौकीदार महादेव यादव के असामयिक निधन पर सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने किया शोक व्यक्त
मानसिक रूप से प्रताड़ित करने को लेकर चौकीदार के पुत्र ने 16 लोगों पर कराया प्राथमिकी दर्ज
प्रतिनिधि,बरही। बरही अंचल के पंचमाधव पंचायत के चौकीदार महादेव यादव का असामयिक निधन रविवार की देर रात हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। सोमवार को चौकीदार महादेव यादव का पोस्टमार्टम होने के बाद उनके बड़े पुत्र गणेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी।
बताते चलें कि चौकीदार महादेव यादव प्रखण्ड चौकीदार संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष थे। उनके पुत्र ने बताया है कि पिछले कुछ दिनों से वह मानसिक प्रताड़ना से गुजर रहे थे। पोस्टमॉर्टम के बाद चौकीदार महादेव यादव के पुत्र ने बरही थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है।
बरही थाना में विधायक उमाशंकर अकेला, कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी, युवा नेता रोहित यादव, विधायक प्रतिनिधि मो वारिस अंसारी भी मौजूद रहे। गणेश यादव के आवेदन के आधार पर बरही थाना में 16 नामजद लोगो पर प्राथमिकी दर्ज हो गयी है।इस सम्बंध में इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज हो गयी है।
इधर चौकीदार महादेव यादव के निधन पर पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, जीप उपाध्यक्ष किशुन यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साव, सांसद प्रतिनिधि गणेश यादव, विहिप जिला सहमंत्री गुरुदेव गुप्ता, स्थानीय मुखिया नीलम देवी, मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र गोप, मुखिया राजेन्द्र प्रसाद, कामेश्वर रविदास सहित विभिन्न राजनीतिक दल व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी शोक व्यक्त किया है।
इधर संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष महादेव यादव के निधन पर चौकीदार सकलदेव पासवान, सकलदेव पासवान, लिलो तुरी, रंजन कुमार, बिनोद राम, घनश्याम पासवान, ग्यासुद्दीन, महेंद्र पासवान, दिनेश कुमार, अमर पासवान, पुनिया मसोमात, किशुन रविदास, कैलाश पासवान, सुबेष कुमार यादव, सकलदेव कुमार यादव, सत्यानंद कुमार ने भी शोक व्यक्त किया।





