प्रतिनिधि,चौपारण,हजारीबाग। प्रखंड चौपारण के सामुदायिक अस्पताल कर्मियों और सहिया दीदियों द्वारा महिलाओं में जागरूकता के उदेश्य से माहवारी और स्वछता पे जोर देते हुए चौपारण अस्पताल से ब्लॉक मोड़़ होते हुए चतरा मोड़ तक रैली निकाला गया।





इसमें सभी सहिया दीदियों ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि माहवारी पर चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ जीवन से नाता जोड़ो, अगर मां बनने पर गर्व है, फिर माहवारी पर क्यों शर्म है।





इस कार्यक्रम में प्रखंड प्रभारी डॉक्टर भुनेश्वर गोप, डॉक्टर सतीश कुमार,जीतेन्द्र कुमार,बीपीएम जागेश्वर शर्मा सहित बीटीटी व सहिया दीदी उपस्थित थीं।