पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चौपारण,हजारीबाग। बीती रात चौपारण थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को रात्रि में गुप्त सूचना मिली कि गया (बिहार) की ओर से एक डीसीएम RJ-27GE-4285 में कुरता पूर्वक ऊंटों को लोडकर तिरपाल ढंककर वध करने के उद्देश्य से बंगाल ले जाया जा रहा है।इस सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने एक छापामारी दल का गठन किया। जिसमें पु०अ०नि० निलेश कुमार रंजन, स०अ०नि० मनोज कुमार कुमार सिंह एवं सशस्त्र बल शामिल थे,जिनके साथ थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह चोरदाहा चेकपोस्ट पहुंचकर गया (बिहार) की ओर से आने वाले वाहनों का सघन रूप से जांच करने लगे। इसी दरम्यान समय लगभग 4 बजे सुबह में बिहार की ओर से एक नारंगी रंग का डीसीएम वाहन आता हुआ दिखाई दिया, जिसके नजदीक आने पर रूकने का इशारा करने पर वाहन चालक अपना वाहन को रोकने के बजाय और तेजी एवं लापरवाही से चलाकर भागने का प्रयास करने लगा।इस क्रम में वाहन चेकिंग ड्यूटी में तैनात जवान के द्वारा बैरियर लगा दिया गया, जिस कारण वाहन का चालक अपना वाहन को रोक दिया और वाहन से उतरकर 2 व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।
पकड़े गये दोनों व्यक्तियों का तलाशी के क्रम में 3 स्मार्ट मोबाइल बरामद हुआ। उसके बाद वाहन का जांच करने पर सूचनानुसार वाहन का पंजियन संख्या-RJ-27GE-4285 पाया गया, जिसका तिरपाल हटाकर जांच करने पर वाहन में कुल 14 ऊंट क्रुरता पूर्वक लोड पाये गये, जिनके बैठने तक का वाहन में जगह नहीं था, जिस कारण एक ऊंट की मृत्यु भी हो गयी। पकड़ाये लोगों के द्वारा वाहन एवं बरामद ऊंटों के संदर्भ में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसके उपरांत बरामद वाहन एवं ऊंटों को जप्त कर इस संदर्भ में चौपारण थाना काण्ड सं0-176/24 दिनांक-25. 05.2024 धारा-414/279/429/34 भा०द०वि० एवं 11 (1) (a) (d) (e) (f) पशु क्रूरता निवारण अधि0-1960 के अंतर्गत दर्ज कर अनुसंधानभार पु०अ०नि० संजय कुमार सिंह को सौंपा एवं गिरफ्तार व्यक्तियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।





