पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चौपारण,हजारीबाग।चौपारण थाना प्रभारी दीपक सिंह के नेतृत्व में पुलिस बेहतर कार्य कर रही है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी दीपक सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को रात्री में गुप्त सूचना मिली की बरही जीटी रोड की तरफ से चौपारण होते हुए बिहार की ओर एक वाहन सं0- BR26Y-8467 जा रही है जिस पर अवैध रुप से अंग्रेजी शराब बनाने वाला नकली स्प्रीट लोड कर तस्करी करने के लिए बिहार जे जाया जा रहा है।
इस सूचना पर चोरदाहा चेक पोस्ट पर बैरिकेटिंग लगाकर बरही की ओर से आने वाली सभी वाहनों का चेकिंग करना प्रारंभ किया। इसी बीच समय करीब 4 बजे सुबह टाटा टिगोर वाहन सं०- BR26Y-8467 आते हुआ दिखाई दिया,जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से रुकने का इशारा किया गया परन्तु टाटा टिगोर वाहन के चालक अपनी गाड़ी को चेक पोस्ट के पास रोककर चालक और एक अन्य व्यक्ति भागने लगा,जिसे सशस्त्र बल के द्वारा खदेड़ कर दोनो व्यक्ति को पकड़़ लिया गया। पकड़ाये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम अनुज कुमार पिता रविन्द्र सिंह थाना काशमा जिला औरंगाबाद (बिहार) और अमितेन्द्र कुमार पिता हरेन्द्र प्रसाद सिंह सिद्धार्थ नगर रोड नंबर 1 थाना मदनपुर जिला औरंगाबाद (बिहार) बताया।
पकड़ाये व्यक्तियों से पूछताछ कर गाड़ी का विधिवत तलाशी लेने पर गाड़ी के अंदर अंग्रेजी शराब बनाने वाला 12 गैलन में स्प्रिट बरामद किया गया। इस संबंध में चौपारण थाना कांड सं0 235/24 दिनांक 04/07/24 धारा- 274/275/317(5)/3(5) भा0 न्या0सं0 एवं 47 (ए) उत्पाद अधिनियम के अन्तर्गत कांड दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापामारी दल में थाना प्रभारी दीपक सिंह, पुअनि नीलेश रंजन, बिन्देश्वर महतो,जगदीश चंद्र प्रधान एवं चौपारण सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।





