प्रतिनिधि,चौपारण। चौपारण प्रखण्ड में लोकसभा चुनाव के पहले सड़कों का जाल बिछेगा। विधायक सह निवेदन समिति के सभापति उमाशंकर अकेला ने नए साल के दूसरे दिन ही प्रखण्ड के दो दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण सड़कों के जीर्णोद्धार की अनुशंसा कर लाखों लोगों को नई सौगात दी। विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा कि सड़क के निर्माण होने से क्षेत्र के विकास के पहिया को और गति मिलेगी।





दो दर्जन से अधिक नए सड़क और एक पुल का होगा निर्माण





बतादें कि विधायक उमाशंकर अकेला ने दिनांक दो जनवरी के पत्रांक संख्या 1/24, 4 , पत्रांक सं 02/24 में 6 और पत्रांक सं 03/24 में 17 नए सड़क निर्माण की योजनाओं की स्वीकृति प्रदान करने हेतु अनुसंशा की,जिसका मापी भी प्रारम्भ हो गया,जिसमें जिला योजना अनाबद्ध निधि योजना अन्तर्गत पंचायत - डेबो, ग्राम करमा, में आरईओ रोड करमा से मो मुस्तकीम, लखन पंडित के घर होते हुए श्मशान घाट की ओर 1000 फीट पीसीसी पथ निर्माण, पंचायत चौपारण, ग्राम चौपारण अलंकार वस्त्रालय से समदा आहर की ओर ढक्कन सहित नाली निर्माण,चौपारण प्रखण्ड अन्तर्गत पंचायत बच्छई ग्राम डुमरी में मंगराडाहर में पुलिया निर्माण और चौपारण प्रखण्ड अन्तर्गत पंचायत तक पथ निर्माण बेला ग्राम बेला में मदरसा से मकनपुर सोत तक पथ निर्माण शामिल है।





वहीं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पंचायत रामपुर कांटी बजरंग बली मंदिर से टिकैता आहर होते हुए शीतल भुइयां के घर तक 1 किमी,पंचायत दादपुर आरईओ रोड अमरौल से टोला मुर्तियाटांड तक 1.5 किमी, पंचायत पडरिया आरईओ रोड अम्बाजीत बिरेन्द्र साव के घर से भुइयां टोली होते हुए आरईओ रोड सकलदेव यादव के घर तक 1किमी , पंचायत चौपारण बजरंग टोला मन्दु यादव के घर से शिव मंदिर होते हुए दुलार यादव के घर तक 2 किमी, पंचायत ब्रह्मोरिया आरईओ रोड जब्बार मियां के घर से कब्रिस्तान होते हुए सोनपुरा सीमाना तक 2.5 किमी, बुढ़ियाढाबर देवकुमार प्रजापति के घर से महडोर होते हुए कर्बला तक 3 किमी,पत्रांक 3/ 24 के तहत मुअनम मोड़ से नेवरी करमा, अमरौल होते हुए केन्दुआ तक 7 किमी,आरईओ रोड बिशनपुर से बेलाटांड़ तक 5 किमी, पीडब्ल्यूडी रोड से परसादां तक पथ 3 किमी, सोहरा से दुरागडा़ तक पथ 3.5 किमी, पीडब्ल्यूडी रोड हथिया मोड़ से हथिया होते हुए जामुन चक तक पथ 3.5 किमी, पीडब्ल्यूडी रोड सवैया से बोंगा होते हए दैहर बगीचा तक पथ 3 किमी , आरईओ रोड चैथी से सत्येन्द्र पाण्डेय के घर तक पथ 2 किमी, चक मोड गोपाल सिंह के घर से आरइवो रोड नगवां तक पथ 3 किमी, बसरिया उच्च विद्यालय से महुआबाद तक पथ 3 किमी, दनुआ से अहरी नावाडीह तक पथ 7 किमी, पीडब्ल्यूडी रोड से सिरमां तक पथ 3 किमी, एनएच 31 से पोडैया तक पथ 2 किमी, पीडब्ल्यूडी रोड इंगुनियां मोड़ से इंगुनियां होते हुए बनउ रोड तक 2 किमी, एनएच 2 सिंघरायां मोड़ से केवला होते हुए बेला तक 3 किमी, आरईओ रोड झापा से निमा होते हुए हथिन्दर तक 4 किमी, एनएच 2 कमलवार चढ़ाई से अम्बाजीत तक 5 किमी, दैहर मोड़ से हथिन्दर होते हुए सोहरा तक 5 किमी तक जीर्णोद्धार होगा।