प्रतिनिधि,चौपारण(हजारीबाग)।प्रखंड के चौपारण बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा समिति के द्वारा इस वर्ष भी धूमधाम से दुर्गा पूजा आयोजित करने की तैयारी जोरसोर से हो रही है। जहां पंडाल समिति के द्वारा भव्य पंडाल निर्माण कराया जा रहा है।जामताड़ा जिले से आये कारीगर दिन रात पंडाल निर्माण कार्य मे जुटे हुए है।धनबाद के कारीगरों के द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा बनाई जा रही है। चौपारण के विद्युत सज्जा के कारीगर चतरा मोड़ से केंदुआ मोड़ तक का विद्युत सज्जा करेंगे।





जानकारी के अनुसार दुर्गा पूजा समीति लगभग 100 वर्ष पूर्व से यहा दुर्गा पूजा करती आ रही है। दुर्गा पूजा पंडाल समीति के सचिव रितेश वर्णवाल ने बताया के इस बार भव्य मेले का भी आयोजन हो रहा है और भव्य पूजा पंडाल के निर्माण में लागत लगभग 4 लाख 50 हजार आयेगी,जिसकी ऊंचाई लगभग 50 फिट और 80 फिट चौड़ी रहेगी।पंडाल के अंदर आकर्षक विद्युत सज्जा किया जायगा।





पूजा का सफल बनाने के लिये समिति के अध्यक्ष शिव सिंह ,अभिमन्यु भगत ,सचिव रितेश वर्णवाल ,कोषाअध्यक्ष सुधीर केशरी ,संरक्षक राजेश केशरी ,मनोज सिंह ,रितेश सिन्हा ,राजेश सहाय ,सहित अन्य धर्म प्रेमी जुटे हुए है।