प्रतिनिधि,टंडवा(चतरा)। सद्भाभावना छठ पूजा समिति सराढु के द्वारा सराढु छठ घाट पर छठ व्रतियों के ऊपर पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान और स्वागत किया गया।छठ व्रतियों को छठ घाट पर किसी भी तरह का परेशानी नहीं हो इसे ध्यान में रखते हुए सद्भभावना छठ पूजा समिति के अध्यक्ष शंकर कुमार सिंह तथा समिति के संस्थापक सुजीत कुमार सिंह अपने टीम के साथ छठ व्रतियों के सेवा में जुटे रहे।सराढु छठ घाट को विद्युत साज सजा से सजावट किया गया है। छठ व्रतियों के ऊपर समिति के द्वारा पुष्प वर्षा चुनरी तथा भगवान भास्कर का फोटो प्रदान किया गया। समिति के द्वारा पूजन सामग्री का भी वितरण छठ घाट पर किया गया।अर्घ्य अर्पित होने के उपरांत भव्य गंगा आरती का आयोजन हुआ। गंगा आरती काशी विश्वनाथ के आचार्य जीवन शास्त्री के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास, भाजपा नेता अक्षवट पांडे,चतरा जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह,सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडे,पुलिस उपाधीक्षक केदार राम अंचल अधिकारी, राजेंद्र दास,पुलिस इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह,रंजीत गुप्ता,सुमन भारतीय के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु गंगा आरती में शामिल हुए। गंगा आरती से पुरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
विधायक किशुन कुमार दास ने सद्भभावना पूजा समिति के कार्यों को सराहा।सराढु छठ घाट साफ सफाई विद्युत साज सज्जा दूध पूजन सामग्री वितरण छठ व्रतियों पर पुष्प वर्षा गंगा आरती जैसे आयोजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रशंसा किया है। उन्होंने कहा कि सद्भाभावना पूजा समिति द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है।





