पूसू प्रतिनिधि,हज़ारीबाग़।अंतराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता में कोलघट्टी निवासी आराध्या राय,कार्मेल स्कूल हजारीबाग की कक्षा 2 की छात्रा के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उपायुक्त नैंसी सहाय ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।





आराध्या राय ने कोलकाता इंडोर स्टेडियम में संपन्न हुए 8वां कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त किया।इसके पूर्व भी आराध्या ने रांची में झारखंड सब जूनियर कैडेट कराटे प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।





उपायुक्त आराध्या को प्रशस्ति पत्र देकर शुभकामनाएं दी तथा इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।