पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पाकुड़।बुधवार को जदयू जिला अध्यक्ष ने लिट्टीपाड़ा प्रखंड का दौरा किया। लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष एवं महिला कार्यकर्ताओं के साथ जोरडिहा पंचायत के कुंजबोना,बांडू पंचायत के दर्जनों गांव का दौरा करते हुए एनडीए प्रत्याशी ताला मरांडी के पक्ष में प्रचार प्रसार किया। लोगों को समझाया अपने कार्यकर्ताओं के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए विकास कार्य को गिनाया। पूरे देश में एवं लिट्टीपाड़ा में जो जल नल योजना चालू होने वाला है, प्रधानमंत्री आवास गरीबों का गैस चूल्हा जो सरकार के द्वारा दिया गया एवं विभिन्न लाभकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए हमारे प्रधानमंत्री को मजबूत करने के लिए एवं पुनः प्रधानमंत्री बनने के लिए राजमहल लोकसभा के नेता एवं भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी को भारी मतों से विजय बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया।





जिला अध्यक्ष ने सभी को दिशा निर्देश दिया कि डोर टू डोर ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को समझने का काम करें और एक जून को सुबह सबसे पहले अपना मतदान अपने बूथ पर जाकर करें एवं सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि सभी अपने-अपने बूथ पर सुबह से लगे रहेंगे और लोगों को अधिक से अधिक अपने साथ लाकर वोट दिलवाने का काम करें एवं एनडीए प्रत्याशी को विजय बनाएं।





इस जनसंपर्क अभियान में प्रखंड अध्यक्ष लिट्टीपाड़ा मनोज मरांडी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष मनी टुडू, महेंद्र बेसरा सफल बेसरा ,मनोज टुडू, मोहम्मद रहमान एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।