पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़।उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की समस्याओं से अवगत हुए।जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने उपायुक्त को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान हेतु अनुरोध किया। उपायुक्त ने प्राप्त समस्याओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवेदन अग्रसारित करते हुए जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया।





जनता दरबार में शिक्षा,जमीन से संबंधित,समाज कल्याण आदि से संबंधित विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए।उपायुक्त ने सभी आवेदनों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच कर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें,जिससे शिकायत के रूप में मिले आवेदन का समाधान जल्द किया जा सके।