प्रतिनिधि,दुमका। उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को उपायुक्त का साप्ताहिक जनता दरबार लगा।उपायुक्त ए दोड्डे ने जिले के विभिन्न प्रखंडो से जनता दरबार में आए लोगों ने बारी- बारी से अपनी समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया एवं अश्वासन दिया गया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जांच कराते हुए समाधान किया जायेगा। फरियादियों की समस्याओं को लिखित आवेदन के माध्यम से प्राप्त कर उन्हें संबंधित पदाधिकारियों को निवारण को लेकर अग्रसारित किया गया।





जनता दरबार में स्थानान्तरण से,राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, बिरसा आवास योजना एवं जमीन कब्जा जैसे कई अन्य मामले लेकर जनता दरबार में लोग पहुंचे।