प्रतिनिधि,जमशेदपुर। शहर के जमशेदपुर एफसी ने 2023-24 सीजन से पहले एक साल के अनुबंध पर ब्राजीलियाई खिलाड़ी एलसन जोस डायस जूनियर के साथ करार किया है। उन्हें एल्सिन्हो नाम से भी जाना जाता है।एल्सिन्हो ने विशेष रूप से मैक्सिकन टीम एफसी जुआरेज में अपना नाम कमाया। जहां उन्होंने कुल 136 मैच खेले। यहां तक कि अपनी टीम के लिए 10 गोल भी हासिल किया। साथ ही मैक्सिकन टीम सेलाया एफसी के लिए लोन पर जाने के बाद उन्होंने ला लीगा 2 में स्पेनिश टीम रेसिंग फेरोल में स्थाई ट्रांसफर हासिल कर लिया। जहां उन्होंने 25 बार भाग लेकर चार गोल भी किए। ब्राजीलियाई डिफेंडर मिडफील्डर के साथ-साथ सेंट्रल डिफेंस के रूप में भी काम करने में सक्षम है और यह जमशेदपुर एफसी कॉम्बिनेशन के लिए एक नई मजबूती होगा।
एल्सिन्हो ने कहा कि जमशेदपुर एफसी में शामिल होने के एक बेहतरीन अवसर के रूप में वे इसे देखते है। क्लब ने पहले आईएसएल शील्ड जीती है। साथ ही एक महान कोच के नेतृत्व में एक मजबूत टीम बन रही है। मेरा मानना है कि यह मेरे करियर का एक शानदार अगला कदम है और मैं जमशेदपुर में सभी फैन्स के सामने आकर खेलने के लिए और इंतजार नहीं कर पा रहा हूं। मुझे यकीन है कि एक टीम के रूप में हम एक साथ बड़ी जीत हासिल कर सकते हैं।
32 वर्षीय खिलाड़ी ब्राजीलियाई हाइलैंड्स के सुरम्य शहर उबेराबा से हैं। साओ पाउलो स्थित एक क्लब ओस्टे एफसी के लिए अपने पदार्पण में प्रभावित करने से पहले उन्होंने अपने शुरुआती फुटबॉल करियर का अधिकांश हिस्सा ब्राजीलियाई फुटबॉल के निचले डिवीजनों में खेलते हुए बिताया। उन्होंने 2016 में एफसी जुआरेज में कदम रखा और मैक्सिकन क्लब के लिए एक टैलेंटेड और भरोसेमंद खिलाड़ी बन गए।
जमशेदपुर एफसी के मुख्य कोच स्कॉट कूपर ने कहा कि एल्सिन्हो एक सेंटर बैक और डिफेंसिव मिडफील्ड खिलाड़ी है, जिसके पास ऊंचाई और तकनीकी क्षमता दोनों है। वे बहुत तेज है और मैक्सिको व ब्राजील में विभिन्न स्तरों पर खेल भी चुके है। हम उन्हें उनकी गति, तकनीकी क्षमता के कारण पसंद करते हैं। इसलिए भी क्योंकि वे सेट पीस से एक बड़ा खतरा पैदा करते है। इसलिए हमें लगता है कि वे एक शानदार खिलाड़ी बनकर टीम को और मजबूत बनाएंगे। साथ ही क्लब ने यह भी पुष्टि की है कि एल्सिन्हो आगामी अभियान में 91 नंबर की शर्ट पहनेंगे।





