वरीय संवाददाता,रांची।अपर बाजार के महावीर चौक स्थित श्री शिव साईं मंदिर के प्रांगण में 101 जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया गया।समाजसेवी ज्योति शर्मा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम जाड़े के मौसम में चलेगा।उन्होंने कहा कि रात में घूमकर भी जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराया जाएगा। इस काम में उन्होंने शहर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि कम से कम एक कंबल जरूरतमंदों को दें।इससे कंपकंपाती ठंड में लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।साथ ही उन्होंने कहा कि लोग अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहण करें तो कोई भी ठंड में नहीं रहेगा। समाजसेवी ज्योति शर्मा, मोनू कुमार, अमर शर्मा, संजय चौरसिया, संजय गुप्ता, निर्मल व अन्य मौजूद थे।





