पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गिरिडीह।समाहरणालय सभागार कक्ष में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में शनिवार को जल जीवन मिशन व स्वच्छ भारत अभियान की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। प्रखंडवार ओडीएफ प्लस सहित अन्य बिंदुओं पर बारी-बारी से समीक्षा किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने प्रखंडवार विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। साथ ही ज्यादा से ज्यादा ओडीएफ प्लस सरंचनाओ यथा सामुदायिक सोकपिट, नाडेप,वर्मी कम्पोस्ट,कम्पोस्ट पीट,ट्रेंच का निर्माण (मल कचरा प्रबंधन) भस्मक निर्माण माहवारी स्वच्छता प्रबंधन करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को बेहतर प्रबंधन के साथ पेयजलापूर्ति हेतु आवश्यक निर्देश दिया।
बैठक में उपायुक्त ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण को लेकर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज 2 अंतर्गत ओडीएफ प्लस व अन्य कार्यों की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पूरी पारदर्शिता में गुणवत्ता पूर्वक अपने कार्यों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि आमजनों के हित को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का क्रियान्वयन हो, ताकि लोगों को उचित लाभ मिल सकें। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इन योजनाओं का लाभ दिया जा सके।
बैठक में उपरोक्त के आलावा उप विकास आयुक्त,सभी अनुमंडल पदाधिकारी,गिरिडीह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,सभी अंचलाधिकारी, कार्यपालक अभियंता,पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल 1/2 समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।





