प्रतिनिधि, हजारीबाग।शुक्रवार दिनांक को सीबीएसई का रिजल्ट घोषित हुआ,जिसमें जवाहर नवोदय विद्यालय बोंगा की छात्रा मानसी प्रिया 12वीं सीबीएससी में विद्यालय की टॉपर छात्रा बनी । छात्रा इसके पूर्व नीट की परीक्षा की तैयारी हेतु दक्षिणा फाउंडेशन पुणे बेली महाराष्ट भारत सरकार में इसका सलेक्शन भी हो चुका है।
छात्रा के पिता का नाम मनीष कुमार ,प्राचार्य आदर्श इंटर कॉलेज इचाक ने बताया कि मेरी बेटी पूरी मेहनत एवं लगन से दिन रात मेहनत करती है और इसका सपना डॉक्टर बनने का है ।मैं इसे हर संभव मदद कर आगे बढ़ाने के लिए तैयार हूं ।छात्रा की माता ममता मेहता एक गृहणी है एवं इनके चाचा मनोज कुमार सीएम आदर्श उच्च विद्यालय में शिक्षक हैं। छात्रा का रोल नंबर 2268 4282 है ।जिन्होंने सीबीएसई में 92.4 परसेंट रिजल्ट लाकर विद्यालय एवं अपने गांव परिवार तथा माता-पिता का नाम रोशन किया है। इससे विद्यालय के सभी शिक्षकों एंव शुभचिंतको मे खुशी है। खुशी जाहिर करने वालों में मनीष कुमार ,मनोज कुमार, कैलाश कुमार, गीता देवी, चंद्रिका प्रसाद मेहता, चिंतन कुमारी ,अंजू कुमारी, जीवन कुमार, अनुश्री प्रिया, रिशु राज मेहता, नमन प्रिया ,निरमाण राज ।





