प्रतिनिधि,चरपोखरी(आरा)। चरपोखारी में एनईसी (निप्पॉन इलेक्ट्रॉनिक कंपनी) जापान के निदेशकों के साथ पीसीआई टीम सियाडीह,चरपोखरी में सावित्री जीविका एसएचजी के सदस्यों के साथ एचएनएस डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बातचीत हुई। जापान टीम से नोबुयुकी और मिस मियोन अबे और पीसीआई टीम से डॉ.नोरोतम प्रदान सीओपी पीसीआई और कामता पाठक आरओएचएन- पीसीआई और जीविका की ब्लॉक टीम से एचएनएस प्रबंधक रंजन कुमार,अंबरीश कुमार प्रावधान परियोजना प्रबंधक जीविका चरपोखरी तथा समूह से जुड़ी महिलाएं शामिल हुई।





