जमशेदपुर।कोरोना का कहर कम हुआ तो अब जापानी बुखार पूर्वी सिंहभूम में कहर बरपाने लगा है।शुक्रवार को जापानी बुखार से घाटशिला एवं जादूगोड़ा निवासी दो लोगों की मौत हो गई।जिले में अभी तक जापानी बुखार से दो और डेंगू से एक मरीज की मौत हो चुकी है।दो मौतों की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों की टीम ने घाटशिला एवं जादूगोड़ा के गांवों का दौरा किया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जापानी बुखार की चपेट में आकर घाटशिला छोटा जमुआ निवासी मरीज की मौत घर पर हुई है,जबकि जादूगोड़ा निवासी वृद्ध का इलाज टीएमएच में चल रहा था। पहले गालूडीह के एक मरीज की मौत हुई थी। टीएमएच एवं मर्सी अस्पताल में इलाज करवा रहे दो अन्य मरीजों के बी इससे पीड़ित होने की आशंका है। सर्विलांस विभाग ने दोनों के नमूने जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजे दिए हैं।मंगलवार तक जांच रिपोर्ट सर्विलांस विभाग को मिलने की उम्मीद है। जापानी बुखार से महिला की हुई मौत के बाद राज्य स्वास्थ्य सेवा के उपनिदेशक डॉ. एसएन झा के नेतृत्व में टीम ने गांव का निरीक्षण किया था। उपनिदेशक ने मच्छर का प्रकोप रोकने का निर्देश दिया था।जिला स्वास्थ्य विभाग ने एंटी लार्वा का छिड़काव व फॉगिंग कराई थी।दूसरी तरफ स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने गांव में जांच अभियान चलाया था। 2021 में अभी तक जिले में जेई के 12 और डेंगू के आठ मामले सामने आए हैं। इधर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साहिर पाल ने कहा कि रोकथाम को लेकर सभी चिकित्सा प्रभारियों को निर्देश दिया गया है। किसी स्वास्थ्य केंद्र में बुखार का कोई मरीज आता है तो उसकी जांच अवश्य कराएं, ताकि पहचान कर समय से इलाज हो सके। बारिश के समय मच्छरों की संख्या में इजाफा होता है।सफाई पर ज्यादा ध्यान देना होगा।इसी वजह से मलेरिया,जापानी बुखार, डेंगू व चिकुनगुनिया की आशंका ज्यादा है। इससे घरों के आसपास पानी न जमने दें। डेंगू का लार्वा साफ पानी में पनपता है।
जापानी बुखार से पूर्वी सिंहभूम में दो लोगों की मौत,मिले दो संदिग्ध केस,किया स्वास्थ्य विभाग की ने दौरा
जापानी बुखार से पूर्वी सिंहभूम में दो लोगों की मौत, मिले दो संदिग्ध केस, किया स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दौरा <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड
संबंधित ख़बरें

पूर्णिमा यूनिवर्सिटी सुसाइड केस: 7वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने की आत्महत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल
● ब्रेकिंग

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

