पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची।झारखंड में औद्योगिक इको सिस्टम में सुधार के लिए जियाडा और स्टेकहोल्डर्स के सहयोगात्मक प्रयासों पर चर्चा के लिए सोमवार को जियाडा के सचिव राजेश कुमार सिंह और फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक जियाडा भवन में हुई।बैठक का आयोजन जियाडा सचिव द्वारा किया गया था।





बैठक में राज्य के औद्योगिक विकास से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा हुई।विमर्श के दौरान यह तय किया गया कि इस तरह की बैठक कुछ दिनों बाद पुनः जियाडा के प्रबंध निदेशक की अध्यक्षता में आयोजित की जाय। औद्योगिक इकाइयों की समस्याओं पर चैंबर ने अपने पूर्व में दिये गये ज्ञापन के निष्पादन पर भी चर्चा की।





महासचिव आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि यह चर्चा झारखंड में उद्योगों के विकास और राज्य के आर्थिक विकास में योगदान देने वाली प्रभावशाली रणनीतियों की नींव रखेगी।





बैठक में चैंबर के उद्योग उप समिति चेयरमेन अजय भंडारी, विनोद कुमार अग्रवाल और दिगंबर उपस्थित थे।