पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़।जिले के महेशपुर प्रखंड अंतर्गत दमदमा लैंपस का शनिवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक सिंह ने निरीक्षण किया।





डीएसओ ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जो किसानों के हित में है।धान अधिप्राप्ति योजना को लेकर लैंप्स सदस्य सचिव को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। डीएसओ ने अधिक से अधिक किसानों का निबंधन कराने और सरकार की प्रक्रिया के माध्यम से ही धान क्रय और किसानों को जागरूक करने का निर्देश दिया है। साथ ही नियमित रूप से लैंपस खोलने का निर्देश दिया।





डीएसओ ने कहा कि किसानों के बीच जाकर किसान मित्र जागरूकता अभियान चलाएं। अधिक से अधिक किसान लैंपस के माध्यम से धान की बिक्री करें।ऑनलाइन धान का पैसा किसान के खाते में भेजा जाएगा।





इस मौके पर लैंप्स सदस्य सचिव और कंप्यूटर ऑपरेटर शमीम अख्तर सहित कर्मी मौजूद थे।