प्रतिनिधि, चतरा। सोमवार को चतरा में चतरा गौशाला न्यास समिति द्वारा दो दिवसीय गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी थे। मुख्य अतिथि का स्वागत सॉल प्रदान कर किया गया। ब्रजकिशोर तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर इस महोत्सव का शुभारंभ किया।





इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि गाय हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। बाल्य काल से लेकर वृद्धावस्था तक हम सबके जीवन से जुड़ी हुई है। यह जीवन दायिनी है। हमारी संस्कृति में इसे मां का स्थान प्राप्त है। गौशाला न्यास समिति के द्वारा गौ संरक्षण के लिए जो कदम उठाए गए हैं वास्तव में यह कदम सराहनीय है।





इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी ने गौ काष्ठ मशीन का भी उद्घाटन किया।मशीन की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए श्री तिवारी ने बताया कि इस मशीन के द्वारा गाय के गोबर से नई तकनीकी के द्वारा जो लकड़ी बनाए जाएंगे उनका प्रयोग ईंधन के रूप में किया जा सकेगा।





कार्यक्रम का आरंभ पूजन एवं हवन के साथ हुआ और पूजन उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर चतरा गौशाला न्यास समिति के सचिव जितेंद्र पाठक, अध्यक्ष विद्यासागर आर्य, गंगाधर शास्त्री उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश पाठक उपाध्यक्ष ,मोहित कुमार सह सचिव, सुशील कुमार सिंह कोषाध्यक्ष, पंकज दुबे, प्रदीप रावत आलोक रंजन सिंह, नंदलाल केसरी, आफिस कुमार, आलेख कुमार, धर्मगुरु हठजोगी बाबा समेत अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।