प्रतिनिधि,जमशेदपुर।जिले की उपायुक्त विजया जाधव की अध्यक्षता में जिला दूरसंचार समिति की एक बैठक समाहरणालय सभागार में संपन्न हुई। जिले में 432 गांव शैडो एरिया में हैं और जिनमें नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए बीएसएनएल को नोडल बनाया गया है। पहले चरण में बीएसएनएल को 135 स्थान और दूसरे चरण में 20 स्थानों पर टावर लगाने के लिए जमीन उपलब्ध कराया गया। साथ ही 5 स्थानों पर जमीन उपलब्ध कराना प्रक्रियाधीन है और जिसे जल्द उपलब्ध करा दिया जाएगा।





उपायुक्त ने बीएसएनएल के प्रतिनिधि से अबतक के कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए जल्द से जल्द शैडो एरिया में मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी पर बल दिया। 2015 के पहले से जिला में 427 मोबाइल टॉवर अधिष्ठापित हैं,जिसके आलोक में संबंधित कंपनी को जमीन का पेपर उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया। जबकि जीओ, एटीसी और एयरटेल के प्रतिनिधि के बैठक में शामिल न होने पर शो कॉज का निर्देश भी दिया गया। वहीं बैठक में इंडस कंपनी को एक मोबाइल टावर लगाने का समिति ने अप्रुवल दिया,जिसके तहत उपायुक्त ने दूरसंचार कंपनियों के प्रतिनिधियों से भी उनके ग्रिवांन्सेज के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान अनुमति के लिए पेंडिंग आवेदनों के संबंध में समीक्षा भी की गई। साथ ही टावर कंपनियों से सीएसआर के तहत लगाए गए मोबाइल टॉवर का भी ब्यौरा मांगा गया है।