ब्यूरो प्रमुख,हजारीबाग। जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में जिला महिला कांग्रेस कमिटी कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी बाखला ने की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि कार्यकारिणी बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला महिला कांग्रेस को प्रखंड से पंचायत स्तर तक संगठन को युद्ध स्तर पर मजबूत करना है।उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के तहत पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कन्या कुमारी से कश्मीर तक चार हजार किलोमीटर की पद यात्रा कर नफरत की राजनीति करने वाले भाजपा को करारा जवाब देते हुए जनता के बीच मुहब्बत का संदेश पहुंचाने में कामयाब रहें हैं,जिसका परिणाम कर्नाटक विधान सभा के चुनाव में पूर्ण बहुमत से जीत एक उदाहरण है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि जिला में महिला कांग्रेस के संगठन को मजबूत करना हम सभी कांग्रेसजनों की जिम्मेवारी है।उन्होंने जोर देकर कहा कि सोनिया गांधी ने महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है।जहां भी महिला कांग्रेस को जिला कांग्रेस की आवश्यकता पड़ेगी जिला कांग्रेस महिला कांग्रेस के साथ हर कदम पर खड़ी है।
बैठक का संचालन जिला महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष बेबी देवी तथा धन्यवाद ज्ञापन रामगढ़ जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अनू विश्वकर्मा ने किया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया।
बैठक में कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह बरकठ्ठा विधानसभा के प्रभारी पिंकी सिंह,प्रदेश महिला कांग्रेस के महासचिव कविता सिंह, पूजा कुमारी,जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान,महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत,युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रकाश कुमार यादव अतिरिक्त कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।





