प्रतिनिधि,चौपारण।गुरुवार को प्रखंड के बहेरा, जगदीशपुर, मानगढ़, भगहर एवम करमा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग सचिव गौरव खुराना के निर्देशन में विधिक शिविर का आयोजन किया गया।पैनल लॉयर मुरली राणा एवं पीएलवी जीतू कुमार ने विभिन्न गांव के स्कूलों में घूम कर लोगों को विधिक जानकारी एवं उनके अधिकारों के बारे में बताया गया। पैनल लॉयर राणा ने बच्चों से कहा कि बच्चो को शिक्षा के साथ कानून की जानकारी होना आवश्यक है। कानूनी जानकारी के अभाव में बच्चे के रास्ते से भटक कर गैरकानूनी कार्य कर बैठते हैं। साथ ही कहा कि कानून की जानकारी रहने से अपने मौलिक अधिकार का लाभ उठा सकते हैं। शिक्षा के आभाव में लोग अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों से वंचित रह जाते हैं। मौके पर प्रधान शिक्षक ईश्वरी प्रजापति, निकेश रुखैयार, महेश यादव, फौदी साव सहित शिक्षिका व बच्चे उपस्थित थे।





