प्रतिनिधि,हंटरगंज(चतरा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव प्रज्ञा बाजपेई के निर्देशानुसार बुधवार को हंटरगंज के गोसाईडीह गांव में हंटरगंज प्रखंड कार्यालय के पीएलवी कुमार विवेक रंजन और सरयू यादव के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को डायन- बिसाही ,दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।तथा इससे सतर्क एवं अंधविश्वास फैलाने वालो से सावधान होने की अपील की गई। डायन बिसाही के चक्कर में पड़ कर दूसरो की जिंदगी बर्बाद नहीं करने की सलाह दिया गया। समाज ने फैले इस कुरीति को समाप्त करने की अपील की गई। डायन बिसाही उत्पीड़न से संबधित कानून के बारे बताया गया। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।





