पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,हजारीबाग।हज़ारीबाग समाज कल्याण विभाग और एकजुट संस्था के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों में कुपोषण की रोकथाम को लेकर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं के बीच उन्मुखीकरण का आयोजन किया गया।जिला समाज कल्याण कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार,सीडीपीओ सदर रेखा रानी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।इस कार्यक्रम में एकजुट संस्था के डिविजनल कार्डिनेटर उत्तरी छोटानागपुर संजय कुमार,प्रोग्राम ऑफिसर तरुण कुमार और संजय कुमार मौजूद थे।





इस मौके पर परियोजना के तहत तीन वर्ष से छोटे बच्चों के कुपोषण को दूर करने के लिए समुदाय आधारित पीएलए बैठक,गृह भ्रमण,मिलने वाली सेवाओं एवं कुपोषण के विभिन्न आयामों,प्रभाव तथा स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गयी।मौके पर डीपीआरओ ने कहा कि सामाजिक सहभागिता से ही बचपन कुपोषण मुक्त हो सकता है। इसके लिए हमें मिलकर काम करना होगा। समाज में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह कुपोषित बच्चों को उनका बचपन लौटाने में सहयोग करे। यह अभियान हमारे अनुभवों को समाज के साथ बांटने का एक प्रयोग है,जिसकी सफलता सामाजिक सहभागिता पर निर्भर है।