प्रतिनिधि,गिरिडीह।स्थानीय समाहरणालय सभागार कक्ष में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत ट्रांसजेंडर पर शिक्षा विभाग के सभी बीआरपी, स्वास्थ्य विभाग के प्रखंड डाटा मैनेजर एवं एमपीडब्ल्यू का उन्मुखीकरण किया गया,जिसके तहत उपस्थित सभी प्रतिभागियों को ट्रांसजेंडर की परिभाषा, धारा 6 अथवा धारा 7 के अंतर्गत पहचान प्रमाण पत्र जारी करने हेतु आवेदन विवरण,पहचान पत्र जारी करने हेतु पद्धति, धारा 6 के अंतर्गत उभयलिंगी व्यक्ति के लिए पहचान प्रमाण पत्र बनाने एवं उसके महत्व के बारे,लिंग परिवर्तित करने के लिए पहचान प्रमाण पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज साथ ही पद्धति,जिला मजिस्ट्रेट द्वारा स्वीकृति प्राप्त करना,अस्पताल द्वारा जांच प्रतिवेदन की आवश्यकता,अपील का अधिकार एवं उभयलिंगी व्यक्तियों के लिए कल्याण संबंधी उपाय,शिक्षा,सामाजिक सुरक्षा लाभ और स्वास्थ्य लाभ हेतु विस्तार से जानकारी दिया गया। इसके अलावा कार्यशाला के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को वोटर आईडी कार्ड,आधार कार्ड व पहचान पत्र बनाने से संबंधित जानकारी दी गई। इस दौरान कुल 7 ट्रांसजेंडर के बीच पहचान पत्र का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।





