जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन आज से





पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय के तत्वाधान में किया जा रहा आयोजन





प्रतिनिधि, मेदिनीनगर,पलामू। पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय के तत्वाधान में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल (बालक एवं बालिका) प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन सहोदय उच्च विद्यालय मेदिनीनगर में किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 15 दिसंबर 2023 से 17 दिसंबर 2023 तक किया जाना है। खेल कार्यक्रम का उद्घाटन आज सहोदय उच्च विद्यालय शाहपुर, मेदिनीनगर के खेल मैदान में किया जाएगा। वंही खेल का समापन समारोह का आयोजन दिनांक 17 दिसंबर 2023 दिन रविवार को अपराह्न 3:00 बजे किया जाएगा।