पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पाकुड़।राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दुमका मुख्य मार्ग पर कॉल कंपनी की डंपर के परिचालन को बंद करने की प्रशासन से गुहार लगाई है।
बंद नहीं हुआ तो होगा चरणबद्ध आंदोलन
जिले में बीते दिनों हिरणपुर अंतर्गत ग्राम तोड़ाई में 10 वर्ष का दलित युवक रविंद्र रविदास, पिता दिलीप रविदास की दुर्घटना डंपर से हुई और डंपर फरार हो गया। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है,जिसका इलाज बाहर चल रहा है। यह एक दु:खद घटना है राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी पाकुड़ इसकी घोर निंदा करती है, क्योंकि गरीब कमजोर वर्ग दलित को मदद करने वाला कोई नहीं है।उसका परिवार ही उन्हें खिलाता पिलाता है और ईश्वर उन्हें बचाते हैं। दिन रात जी तोड़ मेहनत करते हैं और किसी तरह दो टाइम का रोजी-रोटी उन्हें प्राप्त होती है। बच्चे देश का भविष्य है देश के निर्माण में उसकी अहम भूमिका होती है। कोई डॉक्टर, इंजीनियर, कलेक्टर बड़े-बड़े अधिकारी बनते हैं। कोल कंपनी के रोड पूर्व से बनी हुई है उस रोड में भी बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं।कोल कंपनी बेखबर है। रिपेयरिंग नहीं करवाते हैं और जल्दी-जल्दी ट्रिप मरवाने के लिए पाकुड़ दुमका मुख्य सड़क पर धड़ल्ले से डंपर को चलवाते हैं उन सारी डंपरों में नव सिखया ड्राइवर होते हैं,जिसका लाइसेंस की जांच होनी चाहिए तथा बाहर से कई डंपर चलते हैं उनकी भी कागज पत्र की छानबीन होनी चाहिए।नव सिखया ड्राइवर लोगों की जान को कीड़ा मकोड़ा समझते हैं। इसलिए आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती कुछ दलाल लोग रोड में घटनाएं होती है उसे देखभाल करने के लिए कंपनी से कांटेक्ट लिए हुए हैं उनके पैसे से घर बंगला गाड़ी बैंक बैलेंस करके आसाराम का जीवन व्यतीत करते हैं। पाकुड़ दुमका मुख्य सड़क पर अभिलंब डंपरों का परिचालन बंद हो अन्यथा हिरणपुर तोड़ाई लिट्टीपाड़ा एवं अन्य ग्रामीण के द्वारा चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।





