प्रतिनिधि, हजारीबाग। जीएम महाविद्यालय इचाक में अंतराष्ट्रीय परिवार दिवस पर सेमीनार सह निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस विषय पर बच्चे, युवा , स्त्री- पुरुष सभी के जीवन में परिवार के महत्व पर चर्चा किया गया।
परिवार यानि सुंदर सपनों का वो समूह, जिसके साथ हम जीवन का सफर शुरू करते हैं,परिवार वह है जो पहचान और अवसरों के द्वार खोलते हैं।वह प्रेरणा जो व्यक्ति को बाहर निकलने के काबिल बनाता है और हमारी वो परछाई जो कभी भी साथ नहीं छोड़ती है,परिवार ईश्वर का दिया हुआ पहला उपहार है।सेमीनार में बारी-बारी से सभी शिक्षकों ने परिवार के महत्व पर विचार दिए।
छात्र रौशन कुमार पांडेय ने कहा कि परिवार यानि वो जुड़ाव है, जिससे हम जीवन भर प्यार करते हैं,जिससे हर हालात में सहारा पाते हैं। हम सभी को आज विश्व परिवार दिवस के अवसर पर अपनों के साथ होने की खुशी को महसूस करना चाहिए। स्नातक द्वितीय की छात्रा अनामिका कुमारी ने कहा कि परिवार अनमोल है कई प्रकार के शोधों से पता चलता है कि अपनों का साथ हमें नि:रोगी बनाता है और उम्र भी बढ़ाता है।
छात्र मनोज कुमार ने बताया कि जीवन के सभी क्षेत्र चाहे वह कैरियर का हो शिक्षा का हो या सामाजिक जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए परिवार का साथ होना बहुत जरूरी हैं।
छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षकों ने बताया कि सभी मां पिता को बच्चों में जन्म से ही सदगुणों का संचार करना चाहिए ताकि बच्चों में अच्छे संस्कार का समावेश हो सके।साथ ही एक बच्चा संयुक्त परिवार में अपने से बड़ों को सम्मान देना और छोटे को प्यार देना सीख सकता है।
अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस पर निबंध लेखन प्रतियोगिता में टॉप 10 विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया,जिसमें प्रथम पुरस्कार बारहवीं की छात्रा पल्लवी कुमारी,द्वितीय पुरस्कार सेमेस्टर 6 के छात्र राज कुमार तथा तृतीय पुरस्कार सेमेस्टर 6 के आलोक कुमार को दिया गया।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के साथ साथ सैकड़ों छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।





