चौपारण (हजारीबाग) शुक्रवार को जीटी रोड निर्माण के बेस कैंप पांडेबारा मैं कार्यरत वरीय कर्मी से लेकर कनीय कर्मी तक जीटी रोड निर्माण कंपनी के रवैया से क्षुब्ध और आक्रोशित हैं।इन कर्मियों की स्थिति यह है कि ये सभी भुखमरी के कगार पर आकर खड़े हो गए हैं।इनकी समस्या यह है कि कंपनी सड़क निर्माण के कार्य में लगे कर्मियों को विगत 8 माह से वेतन के नाम पर एक फूटी कौड़ी भी नसीब नहीं हुई है।कंपनी की इस हरकत से सभी कर्मी और उनके परिजन भुखमरी के कगार पर आकर खड़े हो गए हैं।





कंपनी के रवैये से क्षुब्ध कर्मी आक्रोशित होकर जीटी रोड निर्माण कार्य में लगी हुई कंपनी के निर्माण कार्य को इन कर्मियों ने ठप कर दिया है।इन कर्मियों की मांग है कि बीते 8 महीने से जो वेतन लंबित है उसका अविलंब भुगतान किया जाए,लेकिन कर्मियों के इस मांग का जीटी रोड निर्माण कार्य में लगी कंपनी प्रबंधन के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।





निर्माण कंपनी के रवैया से हताश होकर कर्मियों ने चौपारण थाने की शरण ली है।अब देखना यह लाजमी होगा कि पांडेबारा बेस कैंप के सड़क निर्माण में लगे कर्मियों के आठ माह के वेतन भुगतान पर ग्रहण के बादल छटेंगे या नहीं। फिलहाल सभी कर्मी वेतन भुगतान के मामले को लेकर थाना प्रभारी के शरण में पहुंचे हैं।