प्रतिनिधि,जमशेदपुर। मंगलवार को आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति के प्रतिनिधिमंडल द्वारा जमशेपुर उपायुक्त महोदय से मिला और जुगसलाई ओवरब्रिज से जुगसलाई थाने तक होने वाले सड़क जाम के संबंध में तथा समस्या के समाधान के संबंध में पत्र दे अवगत कराया और उचित कारवाई करने की बात कही।
उपरोक्त विषय में ध्यानाकृष्ठ कराते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने बताया की जुगसलाई फाटक गोलचक्कर से जुगसलाई पावर हाउस गेट तक प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 8 बजे तक भारी जाम लगता है,जिससे कई बच्चों का स्कूल छूट जाता है और प्रतिदिन दुर्घटना भी होती है,जिसमें पिछले दिनों एक बच्चे की मृत्यु हो गई थी।अतः इस जाम की समस्या से मुक्ति एवं सड़क दुर्घटना रोकने हेतु आजसू पार्टी आपसे निम्नलिखित मांग करती है।टाटा स्टील के पावर हाउस गेट से घुसने वाले मजदूरों के लिए उनके पार्किंग से कारखाना तक ऊपरी पैदल पुल का निर्माण कराया जाए।फाटक से जुगसलाई थाने तक की सड़क के बीच पूर्व में जो लोहे की रेलिंग थी उसे पुनः लगाया जाए। नए ऊपरी सड़क पुल पर रोशनी की व्यवस्था की जाए। नए ऊपरी सड़क पुल के दोनों छोर पर गोलचक्कर का निर्माण कराया जाए। पिछले दिनों पावर हाउस गेट के पास स्कूल जाने के क्रम में विकास प्रसाद और उनके पुत्र ललित प्रसाद का सड़क दुर्घटना हो गया था,जिसमें पुत्र ललित प्रसाद का निधन हो गया था।उस परिवार को सरकारी सहायता प्रदान की जाए। अतः आपसे आग्रह करते हैं कि जल्द से जल्द हमारी मांगों पर विचार कर इनका समाधान किया जाए ताकि और किसी मां की गोद सुनी न हो और किसी बचने का स्कूल न छूटे।
ज्ञापन देने में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, कमलेश दुबे, अरूप मल्लिक, चंदेश्वर पांडे, मृत्युंजय सिंह, प्रवीण प्रसाद, हेमंत पाठक, देवासीस, ललन झा ,तनवीर आलम, धनेश कर्मकार, तसव्वर खान, सुधीर सिंह, सैकत सरकार, लक्ष्मण बाग, दिनेश जायसवाल, सोनू भाटिया, प्रमोद चौबे,सरफराज मनोज मुखी, खान, समीर खान, मोनू शर्मा रोशन, शिवम, अभिनव, रोशन मुखी, अभिषेक यादव के साथ-साथ सभी कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।





